Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: dharohar@admin
रायपुर : शराब घोटाला मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. EOW ने मनीष मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि संजय और मनीष नेक्सजेन पॉवर कंपनी बनाकर FL 10 लाइसेंस लेकर प्रदेश में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई करते थे. बता दें कि मनीष और संजय कुमार आपस में सगे भाई हैं. संजय कुमार पेशे से चार्टड अकाउंटेंट हैं. अभिषेक सिंह पूर्व में आबकारी घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है. तीनों आरोपियों को EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से तीनों को रिमांड पर लेकर…
दुर्ग : जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में मां-बेटी की अधजली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मां ने 8 साल की बेटी के साथ आत्मदाह किया है. यह घटना नंदनी थाना क्षेत्र के बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र की है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, मृतिका जागेश्वरी साहू टाउनशिप स्थित अपने बीएसपी रिटायर्ड पिता के घर में रहती थी. पति से उनका विवाद चल रहा था. धमतरी जिला न्यायालय में तलाक का मामला लंबित था. महिला ने घर में आग लगाकर अपनी मासूम बच्ची के साथ स्वयं…
बिलासपुर: पुलिसकर्मियों ने दो बच्चियों से बंधुआ मजदूरी कराकर टॉर्चर किया। जशपुर जिले की दो नाबालिग बच्चियों को पढ़ाई का झांसा देकर लाया गया, फिर पुलिसकर्मियों के क्वार्टर में नौकरानी की तरह काम करवाया गया। घर का पूरा काम करने के बावजूद बच्चियों को डराकर, धमकाकर रखा गया। उनके साथ मारपीट की गई। इस बीच रविवार की रात किसी तरह दोनों बच्चियां वहां से भागने में सफल रहीं। अभी उन्हें सखी सेंटर में रखा गया है। जहां बच्चियों को बंधक बनाकर गया था, वो दोनों कॉन्स्टेबल हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जशपुर निवासी 13 साल और 16 साल…
मुंबई:साल 2006 के मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट मामले में बड़ा फैसला देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने विशेष टाडा न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए गए सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया है. इनमें से 5 को पहले मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि 7 को उम्रकैद मिली थी. हाईकोर्ट ने सभी को निर्दोष करार देते हुए तत्काल जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति अनिल किलोर और न्यायमूर्ति एस. चांडक की खंडपीठ ने इस ऐतिहासिक फैसले में कहा कि “जो भी सबूत पेश किए गए थे, उनमें कोई ठोस तथ्य नहीं था”, और इसी आधार पर “सभी आरोपियों…
सावन का दूसरा सोमवार आज पड़ रहा है, यह बेहद खास होता है। कई सालों बाद सावन का दूसरा सोमवार और कामिका एकादशी तिथि एक साथ पड़ रही है। ऐसे में शिव जी और विष्णु जी के भक्तों के लिए यह बेहद खास दिन है। सावन सोमवार के दिन शिव जी की विशेष पूजा का विधान है। मान्यता है कि इससे साधक के जीवन के सभी दुख एक साथ दूर हो जाते हैं और सभी संकटों का एक साथ नाश हो जाता है। इसके अलावा, सावन सोमवार के दिन शाम को भी शिव पूजा की जाती है। पूजा के दौरान…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था. इससे पहले, 14 जुलाई को दोनों की अंतिम पेशी हुई थी। दरअसल, 2023 में ED को शिकायत मिली थी कि छत्तीसगढ़ में बड़ी तादाद में कस्टम मिलिंग घोटाला हुआ है। इसके बाद अक्टूबर 2023 में ED की टीम ने मार्कफेड के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी के खुशी वाटिका स्थित घर और प्रदेश के कुछ राइस मिलर्स के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 2…
बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कार दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे में डीईओ रजनीश तिवारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात रही कि कार में मौजूद उनकी पत्नी सुरक्षित है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के डीईओ रजनीश तिवारी खुद ही कार ड्राइवर कर रहे थे. मंगला चौक के पास उनकी कार एक्सीवेटर वाहन से टकरा गई. हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया. कार में उनकी पत्नी भी सवार थी, जो…
शिलॉन्ग: देश के बेहद चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा की न्यायिक हिरासत को मेघालय की एक अदालत ने बढ़ा दिया गया है. शिलॉन्ग की अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने के आदेश दिए हैं. इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत को अदालत ने पहले ही बढ़ा दिया था. न्यायिक प्रोटोकॉल के अनुसार सभी कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई. सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला उसी अदालत ने सुनाया, जिसने 17 जुलाई को…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चैतन्य बघेल की गिरफ़्तारी की विरोध में कांग्रेस कल आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही है. इसे लेकर रणनीति तैयार कर प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी ? बस्तर में लखेश्वर बघेल, कोंडागांव और नारायणपुर में मोहन मरकाम, रायगढ़ में उमेश पटेल, रायपुर में डॉ. शिवकुमार डहरिया, मतरी में धनेंद्र साहू, दुर्ग में गिरीश देवांगन, कोरबा में पुरुषोत्तम कंवर और मोहित केरकेट्टा, सरगुजा में प्रेमसाय सिंह,…
Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 7 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत है। इसके अलावा आज कामदा एकादशी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और…
Contact Us
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ||||||
| 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
| 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 |
| 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
| 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 |
| 30 | 31 | |||||
© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.
