Author: dharohar@admin

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 21 अगस्त तक चलेगा। उससे पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस मानसून सत्र में कुल 21 बैठकें होंगी। हालांकि, 12 अगस्त से 18 अगस्त के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोहों के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इस सत्र में सरकार 7 लंबित विधेयकों पर विचार-विमर्श करेगी और 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में है। सर्वदलीय बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, शिरोमणि अकाली दल से हरसिमरत कौर, बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस से गौरव गगोई,…

Read More

बीजापुर : जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 16 साल का एक नाबालिग बुरी तरह जख्मी हो गया है। घायल को अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED प्लांट कर रखी थी। जिसकी चपेट में नाबालिग आ गया। मामला भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कोंडापगड़ू गांव का रहने वाला नाबालिग कृष्णा गोटा गाय चराने के लिए जंगल गया हुआ था। उस इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही बम दबा रखा था। वहीं प्रेशर…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में आज रविवार को भारी होने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक दक्षिण भागों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में रात में झमाझम बारिश हुई है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान से होते हुए…

Read More

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कई कांवड़ियों को कुचल दिया है। इस घटना में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई है और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जिस हॉस्पिटल की एंबुलेंस से एक्सीडेंट हुआ है, वो मोदीनगर से भाजपा विधायक मंजू सिवाच के पति का है। क्या है मामला? हादसा दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद के पास हुआ, जहां एंबुलेंस ने स्कूटी और बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। दोनों मृतकों की रात तक शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा है…

Read More

जगदलपुर:  लोहंडीगुड़ा पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. ग्राम तारागांव में मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 2.57 लाख रुपये कीमत के गांजा के साथ गिरतार किया है. थाना प्रभारी रवि कुमार बैगा ने बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी से रायपुर की ओर गांजा की तस्करी की जा रही थी. आरोपी राजेश्वर यादव 24 वर्ष, निवासी पुसपाल जिला सुकमा, एक नीले रंग की पुरानी कार क्रमांक सीजी 05 एफ 0703 से गांजा लेकर जा रहा था. कार की तलाशी के दौरान वाहन से दो प्लास्टिक बोरियों में रखे कुल…

Read More

रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीनगर बस्ती में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या गैती (फरसा) मारकर की गई, जिसमें मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान सुनील राव के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील राव बस्ती में दबंगई करता था और आए दिन मोहल्ले में लोगों को धमकाता रहता था। इसी विवाद के चलते दो सगे भाइयों—ओमप्रकाश यादव और राहुल यादव ने गुस्से में आकर सुनील राव पर गैती से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है. ED ने छापा मारने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 1 बजे ईडी दफ्तर जाएंगे और चैतन्य बघेल से मुलाकात करेंगे. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि “कल दोपहर 01:00 बजे बेटा चैतन्य से मिलने ED कार्यालय जाऊंगा.”…

Read More

CG News: यदि आपको अब फ्लाइट से दिल्ली जाना हो… तो 8-10 हजार रुपए खर्च नहीं करने होंगे. फ्लाइट की टिकट की कीमत आधी यानी 50 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है अब सेम डे में आपको 5 हजार रुपए तक की टिकट में फ्लाइट टिकट बुक हो जाएगी. बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के लिए 5 हजार रुपए में उसी दिन टिकट मिल जा रहा है. इससे पहले 8 से 10 हजार रुपए लगता था. इसका कारण हवाई यात्रियों की संख्या में कमी होना बताया जा रहा है. इसके कारण किराए में कमी की गई है. स्थानीय एयरपोर्ट में…

Read More

उत्तराखंड में मई महीने में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत के मामले में एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, हेलिकॉप्टर का मुख्य रोटर ब्लेड ऊपर से गुजर रहे फाइबर केबल से टकराया था और फिर पहाड़ी से नीचे गिर एक पेड़ से टकराया था। AAIB ने शनिवार को दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि जांच टीम दुर्घटना के मूल कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई पर काम कर रही है। एरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित 17 साल पुराना…

Read More

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रात 10 बजकर 54 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर शुक्र मृगाशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन-सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक…

Read More