रायपुर : प्रदेश में तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है. जून माह निकल गया पर अब तक पूरा राशन वितरण नहीं हो सका है. शासन की ओर से राशन वितरण के लिए कोई स्पष्ट अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही.

इस दौरान उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों में कई बार विवाद की स्थिति बनी. इसी बीच एक राहत भरी खबर आई है कि शासन ने राशन वितण के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया है.

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासन द्वारा जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है. तीन माह का राशन एक साथ मिलने के कारण राशन दुकानों में भीड़ बढ़ गई. उपभोक्ता एक ओर जहां समय की कमी के कारण असहज महसूस कर रहे हैं, वहीं दुकानदारों को भी सीमित समय में अधिक उपभोक्ताओं को राशन देने की चुनौती झेलनी पड़ रही है. उपभोक्ताओं ने मांग की थी कि राशन वितरण की समय सीमा बढ़ाई जाए ताकि सभी हितग्राही समय पर अनाज प्राप्त कर सकें.

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version