बलरामपुर रामानुजगंज : बलरामपुर रामानुजगंज जिले के ग्राम भाला निवासी विशाल कुशवाहा (19) पुत्र राम विचार कुशवाहा तीन दिन से लापता था। वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर घर से निकला था। दो दिनों से उसकी बुलेट रामानुजगंज के पलटन घाट पर लावारिस हालत में खड़ी थी। रविवार को चिनिया कन्हर नदी में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान विशाल के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे विशाल का अपने चाचा से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने गुस्से में अपना मोबाइल तोड़ दिया और बुलेट लेकर घर से चला गया।

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। संभावना जताई जा रही है कि कन्हर नदी में बाढ़ के कारण विशाल पलटन घाट पर छलांग लगाकर नदी में बह गया होगा। रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू ने शव मिलने की पुष्टि की है।

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version