रायपुर: जिले के न्यू राजेन्द्र नगर थाने में प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को नगर निगम से जुड़ा बताकर 4 लोगों से 21.81 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया है।

पीड़ित प्रफुल्ल बंजारी ने बताया कि एन. जिल्लैया उर्फ एन जीतू ने से साल 2022 में उसकी मुलाकात हुई थी। उसने खुद को नगर निगम का अधिकारी बताया और अमलीडीह स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान दिलाने के एवज में धीरे-धीरे अलग-अलग किस्तों में पैसे लिए और पैसे लेने के बाद फ्लैट नहीं दिलाया।

पीड़ित ने प्रफुल्ल बंजारी ने बताया कि अलग-अलग तारीखों में जीतू को नकद मिलाकर उसने 5.10 लाख से ज्यादा की राशि दी साथ ही पीड़ित के परिचितों से भी उसने फ्लैट दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ऐंठी इनमें नर्मदा खुटे से से 7.5 लाख रुपए ,दीक्षा जांगड़े से 2 लाख रुपए सुनिल कुमार पात्रे से 2 लाख रुपए ऐसे करके उसने अलग अलग लोगों से कुल मिलाकर 21.81 लाख रुपए लिए। पीड़ितों ने बताया कि फ्लैट न मिलने पर जब लोगों ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ एन जीतू खिलाफ FIR दर्ज की है मामले में न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version