भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है। टीम इंडिया का टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसे वह 3-2 से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस सीरीज का पांचवां मुकाबला 12 जुलाई को एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया, जिसे मेजबान टीम 5 विकेट से जीतने में कामयाब रही। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहीं, जिसमें उन्होंने मिताली राज के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया।

हरमनप्रीत कौर बनी सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरी तो वह टीम इंडिया की तरफ से महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई। हरमनप्रीत कौर का ये 334वां इंटरनेशनल मुकाबला था तो वहीं उन्होंने मिताली राज के 333 इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी काम किया। हरमनप्रीत कौर ने अब तक 6 टेस्ट मैच, 146 वनडे जबकि 182 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

भारतीय महिला खिलाड़ी सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी

  • हरमनप्रीत कौर – 334 मैच*
  • मिताली राज – 333 मैच
  • झूलन गोस्वामी – 284 मैच

टीम इंडिया की नजरें अब वनडे सीरीज जीत पर

टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 16 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। इस सीरीज में टीम इंडिया की नजरें जहां आगामी महिला वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रहने वाली है, तो वहीं उनकी कोशिश सीरीज को जीतने पर भी रहने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच साउथैम्प्टन के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर जबकि तीसरा मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में 22 जुलाई को खेला जाएगा।

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version