रायपुर : राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कांग्रेस ने आज ‘किसान-जवान-संविधान’ जनसभा का आयोजन किया, जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल हुए. सभा को संबोधित करने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे NSUI कार्यकर्ताओं से नाराज हुए. उद्बोधन के बीच कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तो खरगे ने मंच से कहा, चुप बैठो, चुनाव में जोश दिखाना.

एयरपोर्ट पर रोती दिखी हीरोइन, आंसू छिपाते कार की तरफ भागीं, पोस्ट ने फैंस की बढ़ाई चिंता

उत्साहित NSUI कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के उद्बोधन के दौरान भी खलल डाला, जिस पर महंत ने NSUI कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई. वहीं सभा के दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने उठकर कार्यकर्ताओं को हिदायत दी. पीसीसी चीफ दीपक बैज कार्यकर्ताओं को शांत करने की कोशिश करते रहे. पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी सीट छोड़कर कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे और उन्हें शांत रहने की समझाइश दी.

जेपी नड्डा मैनपाट पहुंचे

प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से जिस किसान जवान संविधान सभा का आयोजन किया गया है उसी में कांग्रेस की अंतर्कलह नजर आई. राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के आगमन पर स्वागत के लिए विधायक देवेंद्र यादव पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से माइक छीनते नजर आए.

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version