झाड़ू को हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए झाड़ू से जुड़े कई नियम भी हिंदू शास्त्रों में बताए गए हैं। अगर आपके घर में झाड़ू से जुड़े नियमों का पालन होता है तो माता लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बरसती है। इसी तरह झाड़ू को खरीदने के लिए भी आपको सही दिन का चुनाव करना चाहिए, आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

झाड़ू कब खरीदना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ विशेष दिनों पर झाड़ू खरीदने से शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है। झाड़ू खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ होता है क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं झाड़ू का संबंध भी माता लक्ष्मी से है। शुक्रवार के साथ ही आप बुधवार और गुरुवार के दिन भी झाड़ू खरीद सकते हैं।

इन दिनों पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ 

हिंदू धर्म में धनतेरस और दीपावली के दिन को अतिशुभ माना जाता है। इन दिनों में माता लक्ष्मी की पूजा आराधना भी की जाती है, इसलिए धनतेरस और दीपावली के दिन भी आप झाड़ू खरीद सकते हैं। ऐसा करने पर शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है और देवी लक्ष्मी धन-धान्य से आपका भंडार भर देती हैं।

कृष्ण पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदना बेहद शुभ 

हर माह में दो पक्ष होते हैं कृष्ण और शुक्ल। पूर्णिमा के बाद कृष्ण पक्ष की शुरुआत होती है। कृष्ण पक्ष के दौरान झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ फलदायक माना गया है। इस अवधि में किसी भी शुक्रवार, गुरुवार या फिर बुधवार के दिन आप झाड़ू खरीद सकते हैं। धार्मिक मतानुसार इस दौरान खरीदा गया झाड़ू घर की दरिद्रता को दूर करता है और आपके जीवन में सकारात्मकता आती है।

कब नहीं खरीदना चाहिए झाड़ू?

आपको कभी भी सोमवार और शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। इसके साथ ही अमावस्या तिथि पर भी झाड़ू खरीदने से आपको नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही झाड़ू को गलती से भी कभी पैरों से नहीं छूना चाहिए, ऐसा करने पर देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। अगर आप झाड़ू से जुड़ी इन सारी बातों का ख्याल रखते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है।

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version