बैंकॉकः रूस-यूक्रेन, इजरायल-इरान, इजरायल हमास के बाद अब 2 और एशियाई देश युद्ध की चपेट में हैं। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच अब एक नया संघर्ष शुरू हो गया है। इसके बाद दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर गोलाबारी और रॉकेट से हमले करना शुरू कर दिया है। आरटी न्यूज के अनुसार इस बीच कंबोडिया के हमले में थाईलैंड का एक गैस स्टेशन तबाह हो गया है। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्टों में थाईलैंड द्वारा कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक करने की खबरें भी सामने आ रही हैं। एपी न्यूज के अनुसार दोनों पक्षों के संघर्ष में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। जबकि 14 लोग घायल हैं।

अपनी जान बचाने को फर्श पर लेटे सैनिक

थाईलैंड के गैस स्टेशन पर कंबोडिया ने BM-21 रॉकेट से हमला किया है। इसके बाद बैंकॉक में हड़कंप मच गया है। सैनिक अपनी जान बचाने के लिए कई जगहों पर फर्श पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की खबरें सामने आ रही हैं। अभी तक की अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार, इस झड़प में 14 लोगों की मौत हुई है और कई स्कूली बच्चे और आम नागरिकों समेत 14 घायल हुए हैं।

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। थाईलैंड में अमेरिकी कॉन्सुलेट ने अपने नागरिकों को कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया में 24 जुलाई को रॉकेट और आर्टिलरी गन से हमले की सूचना मिली है। ऐसे में सभी अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि जो बॉर्डर क्षेत्रों में हैं, वह इलाका तत्काल खाली कर दें और थाईलैंड सरकार की एडवाइजरी को फॉलो करें।

थाईलैंड ने किया कंबोडिया पर जवाबी हमला

इस बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया के हवाले दावा किया जा रहा है कि थाईलैंड ने कंबोडिया पर जवाबी एयरस्ट्राइक कर दी है। इसमें एफ-16 फाइटर जेटों का इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। अभी और अन्य ब्यौरा का इंतजार है।

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version