Hariyali Teej: हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाओं के द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कई महिलाएं वैवाहिक जीवन की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ इस दिन व्रत रखती हैं।  इसके साथ ही कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन आपको अवश्य करना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

हरियाली तीज के दिन जरूर करें ये काम 

सोलह श्रृंगार: हरियाली तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को सोलह श्रृंगार अवश्य करना चाहिए। बिना सोलह श्रृंगार किए व्रत को पूर्ण नहीं माना जाता। विवाहित महिलाओं को सुहाग की निशानियां जैसे- चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि अवश्य इस दिन धारण करना चाहिए।

हरा रंग जरूर पहलें: इस दिन आपको हरा रंग भी अवश्य धारण करना चाहिए। हरे रंग को सौभाग्य और समृद्धि की निशानी माना जाता है। ऐसे में अगर आप हरियाली तीज के दिन हरा रंग धारण करते हैं तो आपको भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हरे रंग के आभूषण, वस्त्र आदि आप कुछ भी धारण कर सकती हैं।

इस दिन जरूर करें दान: हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को यथासंभव दान भी अवश्य करना चाहिए। दान करना हिंदू धर्म में बेहद पुण्य फलदायक कार्य बताया गया है। ऐसा करने से आपको आत्मिक शांति तो मिलती ही है, साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी आप पाते हैं।

व्रत रखा है तो न पीएं जल: हरियाली तीज का व्रत निर्जला माना जाता है। जो भी महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं उन्हें जल का सेवन करने से इस दिन बचना चाहिए। तभी आपको व्रत का शुभ फल मिलता है।

ये कार्य करने भी जरूरी: अगर संभव हो तो इस दिन झूला आपको झूलना चाहिए। ऐसा करना संभव न हो तो आप भजन, कीर्तन आदि लोगों के साथ मिलकर कर सकती हैं। यह कार्य करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद आपको मिलता है।

पंचामृत से करें शिवलिंग का अभिषेक: इस दिन व्रत रखने वाली विवाहित महिलाओं को पति के साथ मिलकर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है साथ ही परिवार में भी सामंजस्य बना रहता है।

धार्मिक पुस्तकें पढ़ें: इस दिन आपको धार्मिक और आध्यात्मिक पूस्तकों को पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन-मस्तिष्क शांत रहता है और प्रभु भक्ति में भी आपका ध्यान लगता है।

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version