Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: dharohar@admin
रायपुर : गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर ट्रेन दो साल और 169 दिन के बाद एक बार फिर बहाल की जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने 13 डेमू और मेमू पैसेंजर ट्रेनों को बहाल करने की घोषणा की है, जिसमें गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर भी शामिल है. यह ट्रेन 16 और 17 जुलाई से फिर से परिचालन शुरू करेगी, जिससे कोयलांचल क्षेत्र के यात्रियों समेत दिन में सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर (गाड़ी क्रमांक 68746) रायपुर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:50 बजे रवाना होगी और रात 7:30 बजे गेवरारोड पहुंचेगी. वहीं, अगले दिन गेवरारोड से…
बीजापुर: नक्सल प्रभावित मद्देड़ थाना इलाके में माओवादियों के लगाए बम की चपेट में 4 ग्रामीण आ गए. आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह से जख्मी हो गए. जख्मी गांव वालों को जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है. घायल ग्रामीणों की हालत स्थिर बनी हुई है. मद्देड़ थाना पुलिस के मुताबिक माओवादियों ने बंदेपारा जाने वाले रास्ते पर बम को प्लांट किया था. जमीन के नीचे लगाए गए बम को ग्रामीण नहीं देख पाए. ग्रामीणों का पैर जैसे ही बम पर पड़ा प्रेशर बम जोरदार धमाके के साथ फट गए. ग्रामीण बंदेपारा के रास्ते दूसरे गांव…
छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE : पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के साथ राजा सुरेंद्र बहादुर को दी गई श्रद्धांजलि…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उनके साथ बिताए क्षणों को याद करते हुए कहा कि शेखर दत्त बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में उनका अतुलनीय योगदान था. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दिवंगत शेखर दत्त प्रतिभा के धनी थे. शेखर दत्त ने सेना में रहते देश का मान बढ़ाया. आईएएस के रूप में प्रशासनिक सेवा की. प्रदेश…
आज सावन माह का सोमवार है, यह दिन शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इस दिन भक्त व्रत और शिव पूजन करते हैं जिससे भगवान शंकर उनकी मनोकामना पूर्ण कर दें। माना जाता है कि देवों के देव महादेव अति सरल स्वभाव वाले देव हैं, उनके कोई मात्र एक लोटा जल अर्पित कर दें तो भी वह प्रसन्न हो जाते हैं और उसे आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में सोमवार के दिन कुछ खास चढ़ाने महादेव अति प्रसन्न होंगे और उसपर असीम कृपा बरसाएंगे। सावन में आने वाले हर एक सोमवार का अपना विशेष महत्व है। ऐसे में अलग-अलग सोमवार…
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गोकर्ण के पास रामतीर्थ पहाड़ी की गुफा में रूसी महिला अपने बच्चों के साथ मिली। 40 साल की नीना कुटिना को मोही के नाम से भी जाना जाता है, जो यहां अपनी दो छोटी बेटियों 6 वर्षीय प्रेया और 4 वर्षीय अमा के साथ रह रही थी। तीनों इस गुफा में बीते 2 महीने से छिपे हुए थे। कुटिना साल 2016 में बिजनेस वीजा पर भारत आई थी और 2017 में वीजा अवधि समाप्त हो गई। इसके बाद उन्होंने देश छोड़ने के बजाय जंगल में शरण ले ली। 9 जुलाई को पुलिस गश्त के…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर Income Tax डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है. यहां करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश की खबर सामने आ रही है. पुख्ता सूत्रों से जो प्रारंभिक जानकारी मिली है उसमें बिलासपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में दबिश की सूचना है. सूत्र बताते है कि ये पूरा मामला SECL से जुड़ी एक शिकायत का है.
बिलासपुर : जिले में चाचा-भतीजों ने मिलकर एक नाबालिग लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। युवक लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में तड़पता रहा, जहां उसकी मौत हो गई। इधर, घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के मकान पर आग लगा दी। हालांकि, दमकल की मदद से आग को काबू में कर लिया गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मरने वाला लड़का जरहाभाठा मिनी बस्ती का रहने वाला सुमित बांधे (16) था। जांच में पता चला कि सुलभ शौचालय में धक्कामुक्की को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र (Monsoon Session) आज से शुरू होने जा रहा है. 14 से 18 जुलाई तक चलने वाले सत्र में हंगामा होने के आसार है. इस सत्र के लिए 996 सवाल लगाए गए हैं. सत्ता रूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस ने बीती रात अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक कर कमर कस ली है. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी. सत्र के पहले दिन खाद, बिजली के दाम, शराब घोटाला, डीएपी खाद, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर हंगामा हो सकता है. सरकार को घेरने कांग्रेस ने बनाई रणनीति सत्र में सत्ताधारी भाजपा…
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने सभी यात्री कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया है। इसका ऐलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भारतीय रेलवे के सभी 74,000 डिब्बों और 15,000 इंजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा उत्तर रेलवे में प्रायोगिक तौर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के लाभों की समीक्षा के बाद लिया गया। मंत्रालय की…
Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि व सोमवार का दिन है। आज सावन महीने का पहला सोमवार व्रत है। चतुर्थी तिथि आज रात 12 बजे तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 14 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 27 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी…
Contact Us
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.
