Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: dharohar@admin
दंतेवाड़ा : जिले में समय से इलाज न मिलने की वजह से 65 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। खराब सड़क की वजह से एम्बुलेंस 108 को गांव पहुंचने में देरी हुई। आने-जाने में लेट हुआ और महिला की जान चली गई। बंडी मुड़ियामी (65 साल) जिले के नहाड़ी की रहने वाली थी। वो अपने परिचितों के घर कमारगुड़ा गई हुई थी। पिछले 5-6 दिनों से किसी बीमारी से जूझ रही थी। वहीं परिजन इसे अस्पताल ले जाने के लिए पहले कमारगुड़ा से नहाड़ी पटेल पारा लेकर आए। CG News: स्कूटी-बाइक भिड़ंत के बाद बवाल… 6…
रायगढ़ : जिले में स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद 2 पक्षों में मारपीट हो गई। 12 जुलाई की शाम जूटमिल थाने से 100 मीटर की दूरी पर 6 युवकों ने मिलकर बाइक सवार युवक को जमीन में गिराकर थप्पड़ और घूसों से मारा, बचाव करने आए दोस्तों को भी पीटा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित गजानंद चंद्रा (22 साल) के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारी फिर गाली गलौज करने लगे। वहीं उससे शराब पीने के लिए 5 हजार रुपए मांगने का भी आरोप लगाया है। पैसे नहीं देने पर जेब से…
रायपुर : विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है, उन्होंने राहुल गांधी के भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा अडानी परिवार के लिए रोक दिए जाने वाले बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने सख्त आपत्ति जताई है. उन्होंने श्राप देते हुए कहा कि भगवान पर टिप्पणी करने वाले ऐसे सनातन विरोधी का सर्वनाश हो जाना चाहिए. देख लेना अगले रथयात्रा तक कैसे दुर्गति होगी. रायपुर जग्गनाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राहुल गांधी बस आलू से सोना बनाये, भगवान पर टिप्पणी न करें. भगवान से…
रायपुर : छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा रायपुरा आरडीए काॅलोनी में रहती थी। बताया जा रहा है कि छात्रा को स्कूल के प्रिंसिपल ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। प्रिंसिपल की डाट खाने के बाद से ही छात्रा गुमशुम रहने लगी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंची और अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका छात्रा का नाम यामिनी ध्रुव था। छात्रा पंडित गिरजाशंकर मिश्रा स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा को किसी बात को लेकर प्रिंसिपल ने जमकर फटकार लगाई…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने पहुंची है। टीम इंडिया का टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसे वह 3-2 से अपने नाम करने में कामयाब रही। इस सीरीज का पांचवां मुकाबला 12 जुलाई को एजबेस्टन के मैदान पर खेला गया, जिसे मेजबान टीम 5 विकेट से जीतने में कामयाब रही। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहीं, जिसमें उन्होंने मिताली राज के रिकॉर्ड…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सर्जरी किट खराब मिलने के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कुछ लॉट की सप्लाई हुई थी. उसमें कई बैग की जांच किए गए हैं. जंग लगे बैग की भी जांच हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर यह ज्यादा मात्रा में पाई गई तो सप्लाई करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी. मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा. विधायक गुरु खुशवंत साहब की कार पर अज्ञात असमाजिक तत्व द्वारा हमला के मामले में मंत्री श्याम बिहारी…
वाशिंगटनः अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत दी है। यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रंप के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शामिल अभियोजकों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि न्याय विभाग ने इस मामले से जुड़े लगभग सभी अभियोजकों और कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। हालांकि अभी जिन लोगों को निलंबित किया गया है, उनकी संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। ट्रंप के खिलाफ क्या था मामला? बता दें कि दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ…
कशिश कपूर, जिन्हें बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने के बाद लोकप्रियता मिली। वे एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 15’ में भी दिखाई दी थीं। अपने बेबाक अंदाज से तहलका मचाने वाली कशिश कपूर को लेकर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक्ट्रेस के अंधेरी स्थित घर पर चोरी हुई है। ये चोरी उनके हाउस हेल्पर ने की है जो अब 4 लाख रुपये लेकर फरार है। कशिश ने इस घटना के बारे में मुंबई पुलिस को जानकारी दी। साथ ही अंबोली पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करने का पहला मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है. पावर कंपनी की विजिलेंस टीम ने ब्राम्हणपारा क्षेत्र में एक उपभोक्ता के यहां मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली बायपास करने का मामला पकड़ा है. ऑनलाइन सिस्टम से मिली सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मौके पर दबिश दी. जांच में चोरी की पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज कराई गई. दरअसल, मामला लाखेनगर जोन के ब्राम्हणपारा इलाके का है, जहां उपभोक्ता आलोक शर्मा के घर लगे स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ की जानकारी गुढ़ियारी स्थित कंट्रोल रूम को मिली. तकनीकी टीम ने इसकी सूचना संबंधित क्षेत्र के…
डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा होते होते टल गया, बता दें कि गुरुवार रात 8.56 बजे गोंदिया से दुर्ग की ओर जाने वाली लोकल तारसा ट्रेन (गाड़ी संख्या 68742) अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से डोंगरगढ़ स्टेशन पहुंची. इस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर 2 पर आना था, लेकिन गलत दिशा-निर्देश के कारण ट्रेन गलत ट्रैक क्रमांक 5 (मिडिल लाइन) पर पहुंच गई. ट्रेक के बीच में खड़े होने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि उस समय ट्रैक पर कोई अन्य ट्रेन नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. जिसका वीडियो वायरल…
Contact Us
Important Pages
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
| 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
| 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
| 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
| 27 | 28 | 29 | 30 | |||
© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.
