नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना क्षेत्र के ओम विहार फेस-1 में पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और किसी को शक ना हो उसके लिए परिवार को गुमराह करती रही। 35 वर्षीय करण देव की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत हो गई थी। जिसकी जांच पुलिस कर रही थी लेकिन करण के मौत की गुत्थी तब सुलझी जब परिवार को एक मोबाइल चैट के जरिए उसकी हत्या की साजिश का पता चला।

पत्नी ने परिवार को सुनाई थी मौत की झूठी कहानी

परिवार के मुताबिक करण अपनी पत्नी सुष्मिता देव और 6 साल के बेटे के साथ ओम विहार फेस-1 में रहता था। बीते रविवार सुबह सुष्मिता ने करण के माता-पिता का छोटे भाई को सूचना दी कि करण को करंट लग गया है और वह बेहोश है परिजन तुरंत उसे पास के मग्गो हॉस्पिटल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उत्तम नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल हॉस्पिटल भिजवाया।

हालांकि पोस्टमार्टम को लेकर सुष्मिता, उसका चचेरा देवर राहुल देव और राहुल के पिता लगातार आनाकानी कर रहे थे। करण के परिवार को शक तब हुआ जब करण के छोटे भाई कुनाल को राहुल ने किसी काम के लिए अपना मोबाइल दिया और इसी दौरान कुनाल ने मोबाइल में सुष्मिता और राहुल के चैट को पढ़ा, जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।

चैट में उस रात की घटना और हत्या की साजिश के पूरे सबूत मिले। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने सुष्मिता और राहुल को हिरासत में लिया। परिवार के मुताबिक, सुष्मिता और राहुल का दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों ने मिलकर करण की हत्या इसलिए की ताकि वे साथ रह सकें और करण की संपत्ति पर कब्जा कर सकें। फिलहाल उत्तम नगर थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की तफ्तीश जारी है।

Share.

Contact Us

विकाश अग्रवाल 

संपादक

मोबाइल : +91-8770511286

ईमेल : vikashagrawal1286@gmail.com

पता : Chhattisgah

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Aaj ka Dharohar. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version